अंधविश्वास और अतार्किक धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ संघर्ष करने वाले संगठन महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (एएनएस) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अपने संस्थापक नरेंद्र दाभोलकर की नौवीं पुण्यतिथि के मौके पर एक मार्च निकाला, जिनकी 20 अगस्त 2013 को पुणे में हत्या कर दी गई थी।
बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तख्तियां पकड़े हुए बाबासाहेब आंबेडकर, ज्योतिराव फुले और छत्रपति शाहू महाराज की विचारधारा का नारा लगाते हुए मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान कईं स्थानों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि दाभोलकर की यहां ओंकारेश्वर पुल के पास सुबह की सैर के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।हालांकि, इस मामले में दक्षिणपंथी संगठनों से कथित संबंध रखने वाले कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की सुनवाई पुणे की एक अदालत में चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



