कर्नाटक की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में कलह के स्वर सुनाई देने लगे हैं। पार्टी ने विधायक बसंगौड़ा पी यतनाल ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्य की विजापुर विधानसभा सीट से विधायक यतनाल ने मुख्यमंत्री बदलने की मांग कर दी है। इससे पहले भी वह इस तरह की मांग कर चुके हैं।
यतनाल ने अपनी बयान में कहा, सीएम को जल्द बदला जाए क्योंकि राज्य के ज्यादातर वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा से खुश नहीं हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अगला सीएम उत्तर कर्नाटक से होगा। येदियुरप्पा हमारी वजह से सीएम बने, उत्तर कर्नाटक के लोगों ने 100 विधायक दिए जिससे वे सीएम बने।”

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की आलोचना करते हुए यतनाल ने कहा, वह शिवमोगा (येदियुरप्पा का विधानसभा क्षेत्र) तक ही सीमित रह गए, उन्होंने उत्तरी कर्नाटक के लोगों और उनके विकास के लिए कुछ नहीं किया। इसके साथ ही विधायक ने कर्नाटक में बाढ़ के कारन पैदा हुए हालातों को लेकर भी येदियुरप्पा पर हमला किया।


Download Android App
Download iOS App



