भारतीय जनता पार्टी की मणिपुर इकाई के विधायक ख्वाइरकपम रघुमणि ने एक फेसबुक पोस्ट को लेकर पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस महानिदेशक के पास शिकायत दर्ज कराई है।
रघुमणि ने बताया कि उन्होंने ‘जान का खतरा’ होने के कारण मोरहा प्रमुख आस्कर अली एमकेएण के खिलाफ साइबर अपराध और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 के तहत कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने दावा किया, ‘‘अली ने यह बयान तब दिया था, जब मैं दिल्ली में था और ऐसा लगता है कि वह मुझे धमकी दे रहा है कि ‘यह दिल्ली या कहीं भी मेरी आखिरी यात्रा होगी।
रघुमणि ने अपनी शिकायत में कहा, ‘ऐसा लगता है कि यह टिप्पणी दुर्भावनापूर्ण इरादे से उन लोगों के इशारे पर जारी की गई है जो शायद ड्रग कारोबार में शामिल हैं और नहीं चाहते कि दिल्ली में नेताओं के साथ बैठकों में इस तरह के मुद्दों को उठाया जाए।’


Download Android App
Download iOS App



