गुजरात में खेड़ा जिले की मटर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक केसरी सिंह सोलंकी और 25 अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पंचमहल जिला पुलिस ने विधायक के रिसोर्ट में गुरुवार को जुआ खेलने और शराब रखने के आरोप में यह गिरफ्तारी की।
स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक राजदीप सिंह जडेजा ने बताया कि पंचमहल पुलिस ने जिले के पावागढ़ कस्बे के निकट एक रिजॉर्ट में छापेमारी की और विधायक समेत 26 अन्य लोगों को पकड़ लिया। अधिकारी ने कहा, ‘हमने सोलंकी और 25 अन्य को जुआ खेलते हुए पाया। हमने उनके पास से शराब की बोतलें भी बरामद कीं। आगे की जांच जारी है।
वहीं डीएसपी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इन गिरफ्तार लोगों में से एक बीजेपी विधायक केसरी सिंह सोलंकी भी शामिल हैं. बता दें कि भाजपा विधायक के गिरफ्तार होने के बाद से राज्य में इसकी चर्चा है। बता दें कि विधायक केसरी सिंह सोलंकी जुलाई 2020 में एक बार और चर्चा में आए थे, उस समय राज्यसभा सीटों पर चुनाव थे।


Download Android App
Download iOS App



