झारखंड विधानसभा में मंगलवार को खूब हंगामा हुआ। वहीं बीजेपी विधायक नारायण दास बाबा बैद्यनाथ धाम खोलने की मांग को लेकर डमरू बजाते और हाथ में कमंडल लिए हुए राज्य विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोविड के मामलों में गिरावट के बावजूद सरकार मंदिर खोलने के आदेश नहीं जारी कर रही है।
विधायक नारायण दास ने कहा, बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर ही नहीं बल्कि देश के लिए आस्था का केंद्र है। मंदिर रोजगार भी प्रदान करता है। मैं सरकार को तुरंत मंदिर खोलने की चेतावनी देने आया हूं, नहीं तो सत्र के बाद देवघर में लगातार विरोध प्रदर्शन होगा।

विधायक ने कहा कि देवघर के लोग भूखमरी के कगार पर हैं। वहां की जनता आंदोलित है। लोगों का बुरा हाल है। व्यापारी पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा, चाहें वो फूल वाला हो। चाहें सिंदूर वाला हो चाहें बर्फी वाला हो। चाहें पुरोहित समाज हो। सबका जीवन बाबा के मंदिर के ऊपर आश्रित है।
दरअसल, कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर मंदिर को लगभग पांच महीने पहले बंद किया गया था। लेकिन सरकार की और से कोरोना वायरस के मामलो के गिरावट के बावजूद मंदिर खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। जिसके विरोध में बीजेपी विधायक नारायण दास अपने अनोखे अंदाज में आज विधानसभा पहुंचे।


Download Android App
Download iOS App



