टीकाकरण अभियान को लेकर मांडविया ने कहा- देश में अब तक लगाई गई कोविड टीकों की 70 करोड़ से अधिक खुराकें

Summary :

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक लगाई गयी कोविड टीकों की खुराक की संख्या 70 करोड़ को पार कर गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में अब तक लगाई गयी कोविड टीकों की खुराक की संख्या 70 करोड़ को पार कर गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कोरोना वायरस को हराना होगा और जीतने का रास्ता टीकाकरण ही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम कोविड-19 टीकाकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं। आज तक 70 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गयी हैं।’’

मांडविया ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों और लोगों को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई। उन्होंने कहा कि भारत को 10 करोड़ खुराक के स्तर तक पहुंचने में 85 दिन, 20 करोड़ खुराकों तक पहुंचने के लिए 45 और दिन तथा 30 करोड़ खुराकों तक पहुंचने के लिए 29 दिन और लगे।उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि देश में अगले 24 दिन में 40 करोड़ तथा 20 और दिन में छह अगस्त तक कोविड-19 टीके की 50 करोड़ खुराक लगाई गयीं। अगले 19 दिन में 60 करोड़ तथा 13 और दिन में 70 करोड़ खुराक की उपलब्धि हासिल हुई।
देशभर में कोरोना वायरस के मामले 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 290 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,41,042 हो गई, कोविड-19 मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। इसके अनुसार देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,92,864 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।

Desk Team