चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बोली BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा, न्याय तो होता है

Summary :

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चिदंबरम का नाम लिए बिना ट्वीट किया।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चिदंबरम का नाम लिए बिना ट्वीट किया। उन्होंने कहा, “न्याय तो होता है। प्रभु के यहां। कलयुग में देर भी नहीं अंधेर भी नहीं वंदे मातरम्”।  
आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपों का सामना कर रहे पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम बुधावार देर शाम नाटकीय ढंग से कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे और प्रेस कांफ्रेंस में खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कानून से ‘छिपने’ की खबरों को खारिज करते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनके मामले में जांच एजेंसियां कानून का सम्मान करेंगी।  

यहां से वे अपने स्थित आवास जोर बाग पहुंचे। इस बीच लुकआउट नोटिस जारी करने वाली सीबीआई और ईडी की टीम उनके घर जा पहुंची। दरवाजा बंद देख सीबीआई की टीम दीवार फांदकर अंदर गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।  

बता दे कि मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा ठाकुर आरोपी हैं। इस मामले में प्रज्ञा ठाकुर तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाती हैं।  
इसी मामले में प्रज्ञा को गिरफ्तार किया गया था। उन पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) लगाया गया. उस समय उस वक्त केंद्र में यूपीए की सरकार थी और पी. चिदंबरम गृह मंत्री थे।  
 

Desk Team