Shocking – सिर पर चोटों के साथ बाथटब में बैठे दिखी एक्ट्रेस परिणीत चोपड़ा, तस्वीरें हुई वायरल

Summary :

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों लंदन में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म हॉलीवुड थ्रिलर ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की हिंदी रीमेक की अपनी ‘इंटेंस’ लुक की झलकी पेश की है।

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों लंदन में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म हॉलीवुड थ्रिलर ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की हिंदी रीमेक की अपनी ‘इंटेंस’ लुक की झलकी पेश की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है 
परिणीति ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपना पहला लुक शेयर किया, जिसे उन्होंने ‘सबसे मुश्किल’ बताया। तस्वीर में उनके चेहरे पर चौंकने वाला भाव है और वह बाथ टब में बैठी नजर आ रही हैं, उनके सिर पर चोट के निशान हैं। 

तस्वीर के कैप्शन में परिणीति ने लिखा है, “कुछ ऐसा, जिसे मैंने पहले कभी नहीं किया। मेरे जीवन में निभाए गए अब तक के किरदारों में सबसे मुश्किल किरदार।” यह एक तलाकशुदा महिला पर आधारित साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसमें कीर्ति कुल्हारी भी है। 

इस तस्वीर के बाद परिणीति ने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमे वो काळा कोट में बेहद खतरनाक अंदाज के साथ नजर आ रही है।  इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा , “”एक उग्र शराबी। कुछ ऐसा जो मैंने पहले कभी नहीं किया।”
परिणीति का कहना है की जो किरदार वो इस फिल्म  में निभाने जा रही है वो दर्शकों को बेहद पसंद आएगा और ऐसा किरदार उन्होंने  निभाया है। अपने किरदार में डूबने के लिए मशहूर परिणीति, इस किरदार पर भी पूरी मेहनत से काम कर रही है। 
आपको बता दें , परिणीति की फिल्म पॉल हॉकिन्स के मशहूर उपन्यास ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ पर इसी नाम से बनी मशहूर अभिनेती एमिली ब्लंट की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की हिंदी रीमेक है।  फिलहाल फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही है। 
हॉलीवुड की ओरिजिनल फिल्म में एमिली ब्लंट ने इस किरदार को निभाते हुए अपनी परफॉर्मेंस के दौरान काफी शराब पी थी, लेकिन परिणीतिका कहना है कि वो शराब पीकर इस किरदार को नहीं करेंगी और वे इस फिल्म के लिए शराब की जगह पानी पीती नजर आएंगी। 

Ujjwal Jain