भाजपा ने असम की एक राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर सोमवार को बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के पूर्व सांसद बिस्वजीत दैमारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया। दैमारी ने 2020 में बीपीएफ के सदस्य के रूप में राज्यसभा का चुनाव जीता था लेकिन भाजपा और बीपीएफ के संबंधों में आई खटास के बाद उन्होंने उच्च सदन से इस्तीफा दे दिया था। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।
उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है। दैमारी का जीतना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि असम विधानसभा में भाजपा के पास आवश्यक संख्या बल है। दैमारी पहली बार 2008 में राज्यसभा पहुंचे थे। भाजपा ने तेलंगाना में होने वाले विधान परिषद (स्नातक) चुनावों के लिए भी दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने एन. रामचंदर राव और गुज्जुला प्रेमेंदर रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है।


Download Android App
Download iOS App



