बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बेटी समीशा के पहले बर्थडे पर शेयर किया ख़ास वीडियो

Summary :

शिल्पा शेट्टी के लिए आज का दिन बेहद खास है। उनकी बेटी समीशा शेट्टी आज एक साल की हो गई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बेटी की बर्थडे पर एक वीडियो के साथ अपनी फीलिंग शेयर की हैं। शिल्पा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें समीशा की कई सारी फोटोज हैं, जिनमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। शिल्पा ने बेटी के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अक्सर अपने फोटोज और वीडियोस फैंस के साथ शेयर करती रहती है। वही आज भी उन्होंने एक बेहद ही स्पेशल वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी के लिए आज का दिन बेहद खास है। उनकी बेटी समीशा शेट्टी आज एक साल की हो गई है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बेटी की बर्थडे पर एक वीडियो के साथ अपनी फीलिंग शेयर की हैं।  
शिल्पा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें समीशा की कई सारी फोटोज हैं, जिनमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। शिल्पा ने बेटी के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है। शिल्पा ने लिखा- ‘मम्मा, तुम्हारे मुंह से ये शब्द सुनना, जैसा कि आज तुम 1 साल की हो गई मेरे लिए ये सबसे बड़ा गिफ्ट है। तुम्हारे पहले दांत से लेकर पहले शब्द तक, तुम्हारी पहली स्माइल से पहले चलने तक, हर चीज स्पेशल है। हैप्पी फर्स्ट बर्थडे हमारी एंजेल, हमारी जिंदगी में पिछले एक साल में हर दिन प्यार, खुशियां और उजाला आया है। हम सभी तुमसे बहुत प्यार करते हैं। मैं प्रार्थना करती हूं कि तुम्हें सारी खुशियां मिलें।’
बता दें कि समीशा सेरोगेसी के जरिए पैदा हुई हैं। बेटी के जन्म के कुछ दिन बाद शिल्पा ने सोशल मीडिया पर फैंस संग गुड न्यूज शेयर की थी। साथ ही बेटी के नाम का भी खुलासा किया था। समीशा से पहले शिल्पा को एक बेटा भी है। वही अगर बात वीडियो की करे तो ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही सभी फैंस और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज समीशा को बर्थडे विश कर रहे है। 

Desk Team