भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक बेहद मजेदार किस्सा हुआ। जब दूसरे दिन भारतीय टीम की पारी 329 रनों पर समाप्त हुई तो इंग्लैंड अपनी पहली पारी में महज 134 रनों का स्कोर ही जुटा पाई। ऐसे में भारतीय स्पिनरों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाजों की एक नहीं चली और उन्होंने एक के बाद अपने सारे विकेट गंवा दिए।

रविचंद्रन अश्विन ने 43 रन देकर पांच विकेट चटकाए जबकि अपना डेब्यू मैच खेल रहे अक्षर पटेल को दो विकेट ही मिल पाए। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाडिय़ों की आउट होने की झड़ी लगी तब जश्न मनाने के दौरान रोहित शर्मा भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को थप्पड़ जड़ते हुए दिखाई दिए। अब इस घटना का वीडियो वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

यहां देखिए सहवाग द्वारा शेयर किया गया वीडियो…
चेन्नई टेस्ट में ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी के अलावा विकेटकीपिंग में भी बेहद शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। पहली पारी में पंत ने 77 गेंदों में सात चौके और तीन छक्कों के साथ नाबाद 58 रन जुटाएं। वहीं पंत का टेस्ट मैचों में यह लगातार चौथा अर्धशतक है। चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में पंत ने 88 बॉल पर 91 रन बनाए थे। जबकि इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी पंत डटे नहीं थे और वहां 97 और 89 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद अब पंत चेन्नई टेस्ट में विकेट के पीछे खूब धमाल मचा रहा है,उन्होंने ओली पोप और जैक लीच का कैच लपका। हालांकि दूसरी पारी में पंत चल नहीं पाए और केवल 8 रन बनाकर जैक लीच की गेंद का शिकार हो गए।

बता दें पंत ने अभी तक 18 टेस्ट मैचों में दो शतक और छह अर्धशतक जड़े और 1256 रन बनाए है। पंत का औसत करीब 45 का है,जबकि स्ट्राइक रेट 70 से ऊपर का है। वहीं पंत ने 31 पारियों में 36 छक्के लगाए हैं।


Download Android App
Download iOS App



