भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ा दांव खेला है। अपने वर्तमान सांसदों को भी विधानसभा चुनाव का टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। हालांकि, इसकी संभावना पहले से जताई जा रही थी कि पार्टी इस बार बंगाल में सांसदों को भी विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है।
भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पश्चिम बंगाल में तीसरे और चौथे चरण के कुल 63 उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर दी। तीसरे चरण में कुल 27 सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट पार्टी ने जारी की है तो चौथे चरण में कुल 36 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की है।

खास बात है कि पार्टी ने मोदी सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो को भी चुनाव मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया है। भाजपा की घोषित लिस्ट के मुताबिक, राज्यसभा सांसद स्वपन्न दास गुप्ता पश्चिम बंगाल की तारकेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह लोकसभा सांसद निशित प्रमाणिक को दिनहाता सीट से पार्टी ने मैदान में उतारा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो को टॉलीगंज विधानसभा सीट से पार्टी ने टिकट दिया है। सांसद लॉकेट चटर्जी को चुंचुरा सीट से भाजपा ने मैदान में उतारा है।
अभिनेत्री पायल सरकार को भी बीजेपी ने टिकट दिया है। पार्टी ने उन्हें बेहाला पूरबा सीट से टिकट दिया है। विधायक दीपक हल्दर डायमंड हार्बर सीट से लड़ेगे।


Download Android App
Download iOS App




