भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर असम के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें कीं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि बैठकों के दौरान पार्टी के संगठन को मजबूती देने और आगामी चुनाव से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
दास ने कहा कि नड्डा ने सोमवार देर रात तक कोर कमेटी और चुनाव समिति के सदस्यों के अलावा पार्टी की राज्य इकाई के पदाधिकारियों के साथ तीन बैठकें कीं। उन्होंने कहा कि मार्च-अप्रैल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले नड्डा के दौरे से जमीनी कार्यकर्ताओं का भी उत्साहवर्धन होगा।
नड्डा के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, वरिष्ठ मंत्री हिमंत बिस्व सरमा और भाजपा के असम प्रभारी बैजयंत जे पांडा एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नड्डा ने सोमवार को असम के सिलचर में पुलिस परेड मैदान में पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करते हुए ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित किया था।


Download Android App
Download iOS App



