हनुमा विहारी,रविन्द्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के चोटिल होने से चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी क्रम कमजोर पड़ सकता है। ऐसे में टीम प्रबंधन रिद्धिमान साहा को विकेटकीपर के रूप में जबकि ऋषभ पंत को विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में आजमा सकता है।

भारत अंतिम टेस्ट के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ के साथ भी जा सकता है। विहारी, जडेजा और अश्विन से पहले मोहम्मद शमी और उमेश यादव और लोकेश राहुल चोटिल होकर स्वदेश लौट चुके हैं। विराट कोहली भी अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट चुके हैं।

इन सब की गैर मौजूदगी में भारत का लाइनअप सही नहीं लग रहा है। उपरीक्रम में शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरूआत करेंगे जबकि चेतेश्वर पुजारा नंबर तीन पर और कप्तान अजिंक्य रहाणे नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे। लेकिन नंबर पांच पर कौन होगा, यह तय नहीं है। आमतौर पर नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने वाले हनुमा को तीसरे टेस्ट के अंतिम दिन नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। उनकी जगह पर पंत नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे थे।

नंबर पांच पर पंत ने जिस तरह से बल्लेबाजी की थी, उससे पंत नंबर पर ही एक बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं जबकि साहा नंबर पर छह पर खेल सकते हैं। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सोमवार को कहर था कि भारत को तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 97 रनों की पारी खेलने वाले पंत को बतौर बल्लेबाज खेलाना चाहिए और रिद्धिमान साहा से विकेटकीपिंग करना चाहिए।

पूर्व कप्तान ने आगे कहा, अगर भारत एक और बल्लेबाज को खेलाते हैं तो वे पांच नंबर पर अच्छा खेल सकते हैं। इससे पंत नंबर छह पर और साहा नंबर सात पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



