बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बुधवार को 2021-22 का बजट पेश किया। बीजेपी ने बीएमसी के इस बजट पर सवाल उठाते हुए शिवसेना से जवाब मांगा है। बीजेपी नेता आशीष शेलार ने गुरुवार को कहा कि दोषपूर्ण बजट योजना के लिए उनकी पार्टी शिवसेना को कठघरे में खड़ा करेगी।
मुंबई महानगर पालिका आयुक्त आई. एस. चहल ने बुधवार को निकाय स्थायी समिति के सामने 39,038.83 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जिसमें पूर्ववर्ती कर व्यवस्था को बरकरार रखा गया। शेलार ने संवाददाताओं से कहा, “शिवसेना ने 500 वर्ग फुट तक के घरों के लिए संपत्ति कर माफ़ करने का वादा पहले किया था लेकिन अब वह इससे मुकर गई है।”
BMC के जॉइंट कमिश्नर ने गलती से पानी के बदले पी लिया सैनिटाइजर, वायरल हुआ वीडियो
उन्होंने कहा, “हम लोगों तक इस बात को पहुंचाएंगे और बीएमसी में शिवसेना से जवाब मांगेंगे।” शेलार के मुताबिक बीएमसी ने बिल्डरों को कई रियायतें दी हैं लेकिन कई सेवाओं पर खर्च में कटौती की गई है। उन्होंने कहा, “हम लोगों से इस मुद्दे पर बात करेंगे और बीएमसी में सत्ताधारी दल को कठघरे में खड़ा करेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



