भाजपा ने तीन नगर निकायों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

Summary :

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में तीन नगर निकायों के लिए 22 जनवरी को होने वाले चुनाव के वास्ते शुक्रवार को 180 उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी।

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में तीन नगर निकायों के लिए 22 जनवरी को होने वाले चुनाव के वास्ते शुक्रवार को 180 उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी।
भाजपा ने बिधाननगर नगर निगम की 41 में से 14 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के 106 वार्डों में से यह आंकड़ा 42 का है और चंदननगर में इसने कुल 33 में से नौ पर महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया।
भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हमने नगर निगम चुनाव में सामान्य और अनुसूचित जाति, दोनों श्रेणियों की महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है।’’

Shera Rajput