झारखंड में कोरोना से जारी जंग के बीच कोविड संक्रमित के इलाज में निजी अस्पतालों में मची लूट पर बीजेपी ने चिंता जाहिर करते हुए राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने शुक्रवार को कहा कि राजधानी रांची समेत अन्य जिलों के डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों का भारी आर्थिक दोहन किया जा रहा है।
पीपीई किट, मास्क, कमरें, नर्सिंग शुल्क सहित अन्य सुविधाओं के नाम पर मनमाने शुल्क वसूले जा रहे हैं। कई अस्पताल एक मरीत्र से 24 घंटों के इलाज के नाम पर 58 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। कुणाल षाड़ंगी ने मामले पर राज्य सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए व्यवस्था में अविलंब सुधार की मांग की है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी में लाभ का अवसर कमाना अमानवीय आचरण है। लंबे समय से अस्पतालों की मनमानी मीडिया की सुर्खियों में है, लेकिन राज्य सरकार कुम्भकर्णी नींद में सो रही है। उन्होंने विषय को संवेदनशील बताते हुए राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।


Download Android App
Download iOS App



