तेलंगाना : प्रधानमंत्री मोदी ने पनबिजली संयंत्र आग हादसे को बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, ट्वीट कर कही ये बात

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र आग हादसे को ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र आग हादसे को ‘‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई। तेलंगाना-आंध्र प्रदेश सीमा पर स्थित श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में बृहस्पतिवार की रात हुए इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में आग की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।’’

Desk Team