कांग्रेस की जारी पहली लिस्ट पर बीजेपी ने कसा तंज, 'परिवारवाद, दागदार, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप' - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

कांग्रेस की जारी पहली लिस्ट पर बीजेपी ने कसा तंज, ‘परिवारवाद, दागदार, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप’

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की आज जारी हुई पहली सूची को लेकर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सूची केवल और केवल परिवारवाद, दागदार, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है। यह सूची ऐसे कांग्रेसियों से भरी है जो, जनजातीय नायकों का अपमान करते हैं और महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं।

महिलाओं पर अपमानजनक, अशोभनीय टिप्पणी का आरोप 

अग्रवाल ने कांग्रेस की जारी हुई पहली सूची को X पर शेयर करते हुए लिखा कि यह सूची ऐसे कांग्रेसी नेताओं से भरी है, जो महिलाओं पर अपमानजनक, अशोभनीय टिप्पणी करते हैं, अभद्र, अमर्यादित शब्द शैली का प्रयोग करते हैं, वंदे मातरम का विरोध करते हैं, कथावाचकों का अपमान कर गीता श्लोकों की पैराडी बनाते हैं और अनैतिक कृत्यों के वीडियो वायरल होते हैं… उन्होंने आगे कहा कि ऐसे चाल-चरित्र-चेहरों को लेकर उतरी कांग्रेस की हार सुनिश्चित है। अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की अभी तो यह शुरुआत है। अब आज से आपसी जूतमपैजार, सिर फुटव्वल और इस्तीफों का दौर भी शुरू होगा।

कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी
बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने विधानसभा की 230 सीटों में से अभी 144 नामों पर ही मुहर लगाई है। सूत्रों के मुताबिक शेष बची हुई सीटों के लिए जल्द ही प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ इस बार भी छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि पार्टी ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि वो पहले नवरात्रि पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। तारीखों के ऐलान के बाद से ही लगातार प्रत्याशियों की सूची को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।