गुजरात में आठ विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना आज सुबह से शुरू हो गई है। शुरू में डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही थी और लगभग एक घंटे के बाद ईवीएम मशीनों पर मतगणना का पहला दौर शुरू हुआ। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 4 पर और कांग्रेस 1 पर बढ़त बनाए हुए है।
मतपत्रों की गिनती के रुझानों से बीजेपी डांग, मोरबी, लिमडी और अब्दसा में आगे हैं जबकि कांग्रेस धारी निर्वाचन क्षेत्र में आगे चल रही है। गढ़डा में मतों की गिनती में लगभग एक घंटे की देरी होने की खबर है। इस साल जून में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कुछ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था, जिस वजह से उपचुनाव कराए जाने की जरूरत पड़ी है।
उपचुनाव रिजल्ट : कोरोना संकट के बीच 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू
इनमें से पांच नेता बीजेपी में शामिल हो गए थे। भगवा दल ने इन पूर्व विधायकों को उन्हीं सीटों से टिकट दिया है, जहां से वह 2017 के विधानसभा चुनाव में जीते थे। गुजरात विधानसभा की आठ सीटों पर हुए उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को 60.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।
यह उपचुनाव अबडासा (कच्छ जिला), लिंबडी (सुरेंद्रनगर), मोरबी (मोरबी जिला), धारी (अमरेली), गधडा (बोटाद), करजन (वडोदरा), डांग (डांग जिला) और कपराडा (वलसाड) विधानसभा क्षेत्रों में हुआ था। आठ सीटों के लिए कुल 81 उम्मीदवार मैदान में हैं।


Download Android App
Download iOS App



