BJP ने तमिलनाडु चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, सियासी सरगर्मी तेज

Summary :

BJP Tamil Nadu candidates list:  BJP ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन मायलापुर से, वनथी श्रीनिवासन कोयंबटूर (उत्तर) से और डॉ. एल. मुरुगन अविनाशी (SC) से चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में पार्टी के कई बड़े और चर्चित चेहरे शामिल हैं. तो चलिए एक नजर में देखते हैं पार्टी ने किन-किन नेताओं पर भरोसा जताया है। BJP Tamil Nadu candidates list: पूर्व राज्यपाल, केन्द्रीय मंत्री समेत बड़े चेहरों को मौका पूर्व गवर्नर तमिलिसाई को भी मैदान में उतारा गया है, जबकि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर उत्तर…

BJP Tamil Nadu candidates list:  BJP ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन मायलापुर से, वनथी श्रीनिवासन कोयंबटूर (उत्तर) से और डॉ. एल. मुरुगन अविनाशी (SC) से चुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में पार्टी के कई बड़े और चर्चित चेहरे शामिल हैं. तो चलिए एक नजर में देखते हैं पार्टी ने किन-किन नेताओं पर भरोसा जताया है।

BJP Tamil Nadu candidates list: पूर्व राज्यपाल, केन्द्रीय मंत्री समेत बड़े चेहरों को मौका

पूर्व गवर्नर तमिलिसाई को भी मैदान में उतारा गया है, जबकि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन को कोयंबटूर उत्तर सीट से टिकट मिला है। दिलचस्प बात यह है कि वह पहले से ही इसी निर्वाचन क्षेत्र की मौजूदा विधायक हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को अविनाशी सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची के जारी होने के बाद, तमिलनाडु में चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है, और राजनीतिक समीकरण बदलते हुए नज़र आ रहे हैं।

इन्हें मिला मौका

BJP Tamil Nadu candidates list: तमिलनाडु में कब होगा विधानसभा चुनाव?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम 15 मार्च को घोषित किया गया। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में मतदान एक ही चरण में कराया जाएगा। सभी सीटों पर वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, जिसमें मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके बाद 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे सामने आएंगे। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में हेल्थ सिस्टम अपग्रेड! हजारों केंद्रों पर मिलेगी अत्याधुनिक जांच सुविधा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।