पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी और बीजेपी के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह उसी स्थान पर रोड शो कर रही है, जहां बीजेपी ने रोड शो किया है।
बुधवार को टीएमसी को निशाने पर लेते हुए दिलीप घोष ने कहा, टीएमसी उसी स्थान पर रोड शो कर रही है, जहां बीजेपी ने किया है। लेकिन उन्हें बीजेपी के अच्छे उदाहरणों का पालन करना चाहिए। केंद्र सरकार के किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्होंने राज्य के किसानों को 6,000 रुपये की वार्षिक राशि क्यों जारी नहीं की।
नरोत्तम मिश्रा का राहुल पर तंज, ‘सोफा-कम-ट्रैक्टर’ चलाने वाले को नहीं पता आलू जमीन के ऊपर उगता है या नीचे
उन्होंने कहा, अगर दीदी (ममता बनर्जी) केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए पश्चिम बंगाल से संबंधित आंकड़ों और संख्याओं का खंडन करना चाहती हैं, तो उन्हें जनता के समक्ष इन आंकड़ों को सार्वजनिक रूप से पेश करना चाहिए और उन्हें स्पष्ट तरीके से समझाना चाहिए।
दरअसल, पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा टीएमसी सरकार पर लगाए गए आरोपों को सिलसिलेवार तरीके से खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को अपने बयान के पक्ष में एनसीआरबी के आंकड़ों का उल्लेख किया कि तृणमूल के बीते 10 वर्षों के शासन के दौरान राजनीतिक हत्याएं और अन्य अपराध कम हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



