भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तमिलनाडु विधानसभा की 20 सीटों के साथ-साथ कन्याकुमारी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेगी, जहां सांसद एच. वसंतकुमार के निधन के कारण उपचुनाव होना है। भाजपा और सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के बीच गठबंधन को लेकर सहमति बन गई है। भाजपा को पहले 25 से अधिक सीटों की उम्मीद थी, लेकिन एआईएडीएमके पार्टी इस बात पर अड़ी रही कि तमिलनाड़ु में जमीनी स्तर पर भाजपा की ताकत को देखते हुए वह उसे 20 से अधिक सीटें नहीं दे सकती।
भाजपा नेता और कराईकुडी के पूर्व विधायक एच. राजा ने बताया, हम अधिक सीटों के हकदार हैं, लेकिन हमें केवल 20 सीटें मिली हैं। हमारा उद्देश्य इनमें से अधिकतम सीटें जीतना है और विधानसभा चुनाव में एक प्रमुख खिलाड़ी बनकर उभरना है। पार्टी कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस संग चुनाव लड़ने की भी उम्मीद कर रही है।
पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पोन राधाकृष्णन नौवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। साल 2019 के आम चुनाव उन्हें कांग्रेस के एच वसंतकुमार से 3 लाख वोटों के अंतर से हार मिली थी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व्यक्तिगत रूप से कन्याकुमारी लोकसभा चुनाव की देखरेख करेंगे। रविवार सुबह वह यहां पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक में भाग लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



