महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि उतार-चढ़ाव लोकतंत्र का हिस्सा है और उम्मीद है कि भाजपा को महाराष्ट्र में फिर से सरकार बनाने का एक और मौका मिलेगा। मजदूर नेता दिवंगत अन्नासाहेब पाटिल की 88वीं जयंती के अवसर पर नवी मुंबई में मथाडी कर्मियों की एक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने हेड-लोडर से संबंधित मुद्दों के त्वरित समाधान का आह्वान किया। फडणवीस ने कहा, ‘‘हमें फिर से सत्ता में आने का मौका मिलेगा। उतार-चढ़ाव लोकतंत्र का हिस्सा हैं।’’
पूर्व मुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा कि अगर उनकी सरकार को और समय मिलता तो मथाडी कर्मियों के मुद्दों को सुलझा लिया जाता। अक्टूबर 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी की सरकार सत्ता में आई।
पूर्व मुख्यमंत्री फड़णवीस ने कहा कि अगर उनकी सरकार को और समय मिलता तो मथाडी कर्मियों के मुद्दों को सुलझा लिया जाता। अक्टूबर 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी की सरकार सत्ता में आई।
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘अब इस सरकार के पास मथाडी कर्मियों की समस्याओं को हल करने का अवसर है। मुझे विश्वास है कि मुद्दों को हल किया जाएगा। भले ही मुद्दों का समाधान न हो… हमें (इन मुद्दों को हल करने के लिए) एक और मौका मिलेगा। लेकिन यह सिर्फ एक मुद्दा नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि सभी दलों को राजनीति किए बिना मथाडी कर्मियों के लिए काम करने की कोशिश करनी चाहिए।
समारोह में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव और कई अन्य मथाडी नेताओं के साथ नवी मुंबई के भाजपा नेता मौजूद थे। फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री से आयकर अधिनियम की धारा 194 सी के तहत दी गई छूट से संबंधित मुद्दे को हल करने का अनुरोध किया, जिसे नए आईटी पोर्टल में संबोधित नहीं किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



