मऊ जिला प्रशासन ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के निकट सहयोगी और कई आपराधिक मामलों में आरोपी उमेश सिंह की अवैध रूप से निर्मित चार मंजिला इमारत को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को दी। अधिकारी ने बताया कि ”मुख्तार अंसारी का निकट सहयोगी व मन्ना सिंह हत्याकांड में सहअभियुक्त उमेश सिंह की कोतवाली क्षेत्र के भीटी में अवैध रूप से निर्मित चार मंजिला इमारत को ध्वस्त किया जा रहा है।
मऊ के पुलिस उपाधीक्षक (शहर) धनंजय मिश्रा ने बताया कि ध्वस्त किये जा रहे भवन को नियमों के तहत अवैध करार दिया गया है। उन्होंने बताया कि भवन का मालिक मुख्तार अंसारी का सहयोगी है और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर नियमानुसार की जा रही है। इमारत की लागत 10 करोड़ रूपये आंकी गई है।


Download Android App
Download iOS App



