गुजरात में भाजपा की होगी जीत! सीएम बोम्मई ने कहा- इसका सीधा सकारात्मक प्रभाव कर्नाटक में पडे़गा

Summary :

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को गुजरात में भाजपा के लगातार सातवीं बार निर्वाचित होने पर भरोसा जताया और कहा कि इस जीत से विधानसभा चुनावों के दौरान उनके राज्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

गुजरात में विधानसभा चुनाव में यह कयास लगाई जा रही है कि भाजपा पार्टी पहले की तुलना में भारी मतों से जीतेगा और पिछले 26 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। इसी को लेकर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि भाजपा पार्टी सातवीं बार निर्वाचित होगी औऱ इस महत्वपूर्ण जीत से कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों में सीधा सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 
बोम्मई ने कहा- पूरा देश मोदी का कर रहा समर्थन
गुजरात में भाजपा की जीत का कर्नाटक चुनाव पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव:  मुख्यमंत्री | BJP's victory in Gujarat will have positive impact on  Karnataka elections: Chief Minister ...
 मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि लोग सुशासन और विकासात्मक गतिविधियों का समर्थन कर रहे हैं। झूठे आरोप, राजनीति से प्रेरित आरोप कोई लेने वाला नहीं है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात दोनों में पार्टी विजयी होगी। उन्होंने रेखांकित किया कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का समर्थन कर रहा है।
2023 के चुनाव में भाजपा फिर बनाएगी सरकार
जानकारी के मुताबिक यह सातवीं बार है कि गुजरात भाजपा गुजरात में निर्वाचित होने के लिए तैयार है। यह प्रशासन, नेताओं और पीएम के नेतृत्व में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा, कर्नाटक में भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा, मुझे पूरा विश्वास है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी राज्य में सरकार बनाएगी।

Desk Team