पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने गानों की वजह से तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर। उनका नया गाना ‘क्यूटी क्यूटी’ रिलीज हो चुका है। अपने नए गाने का वीडियो नेहा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें नेहा डांस करती नजर आ रही हैं। वैसे तो नेहा का ये सॉन्ग लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया है लेकिन अपने गाने की वजह नेहा ट्रोलर्स के निशाने पर जरुर आ गई हैं। उनके वीडियो को देखने के बाद लोग नेहा को खरी-कोटी सुना रहे हैं।

बता दें कि नेहा कक्कड़ के इस ‘क्यूटी क्यूटी’ गाने को उनके पति रोहनप्रीत सिंह ने कंपोज किया है। वहीं रोहनप्रीत ने ही इसके लिरिक्स भी लिखे हैं। ‘क्यूटी क्यूटी’ म्यूजिक प्रोड्यूसर नेहा के भाई टोनी कक्कड़ हैं। ये गाना 5 दिसंबर को रिलीज किया गया, मगर अब इस गाने को लेकर बवाल मच गया है। वैसे नेहा को अपने पिछले गाने ‘मैंने पायल है छनकाई’ की वजह से भी जमकर निशाने पर लिया गया था।
नेहा कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपने न्यू सॉन्ग ‘क्यूटी क्यूटी’ का वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, “क्यूटी क्यूटी… एक मिनट का वीडियो।” इस गाने में नेहा व्हाइट कलर की ड्रेस पहनकर डांस करती दिख रही हैं। बैकग्राउंड में 4 और लड़कियां डांस कर रही हैं, लेकिन लोगों ने ये नोटिस किया कि नेहा के पीछे डांस कर रही सारी लड़कियां उनसे कम हाइट की हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर सिंगर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।









हालांकि नेहा को बैकग्राउंड डांसर्स के अलावा उनके बढ़े वजन और डांस मूव्स को लेकर भी निशाने पर लिया गया है। एक यूजर ने नेहा की हाइट का मजाक उड़ाते हुए लिखा है, “सारे को-डांसर्स इसकी हाइट से कम लाए हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा है, “अब वह सिर्फ नाटे लोगों के साथ ही डांस कर सकती है।” एक यूजर का कमेंट है, “अरे छोटे हाथी। गाने गा, ये डांस आपके बस का नहीं है। पीछे अपनी साइज की लड़कियां रखी हुई हैं।”


Download Android App
Download iOS App



