पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच खबर सामने आयी है कि नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, नंदीग्राम के बथुआबाड़ गांव में 28 नंबर बूथ के पास बीजेपी कार्यकर्ता का शव उनके घर से बरामद हुआ है।
घटना पर बीजेपी का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के आतंक के कारण उनके कार्यकर्ता उदय शंकर दुबे ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आज सुबह बीजेपी कार्यकर्ता नंदीग्राम प्रखंड के अंतर्गत पूर्वी वेंकुटिया में स्थित घर से शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच के मुताबिक दुबे के फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका है।
बंगाल चुनाव शुरू होने से पहले TMC कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या, सात लोग गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि नंदीग्राम सीट से राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं। विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में गुरुवार को नंदीग्राम में भी वोटिंग हो रही है तथा यहां पर पहले दो घंटों में लगभग 16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
वहीं दक्षिण 24 परागना में सबसे कम नौ प्रतिशत मतदान हुआ है। पूर्वी मेदिनीपुर तथा पश्चिमी मेदिनीपुर में पहले दो घंटों के दौरान 17 प्रतिशत तथा बांकुरा में 16 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है।


Download Android App
Download iOS App



