भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश रवि भगत ने कहा वो छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में परिणामो में कथित घोटाले के विरोध में 19 जून को छतीसगढ़ की राजधानी में रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आवास का घेराव करेगा।भाजयुमो ने आरोप लगाए , राजनेताओं, नौकरशाहों और व्यापारियों के रिश्तेदारों को सीजीपीएससी परीक्षा के लिए चुना गया था।
2019 से अब तक सरकारी नौकरियों में की गई भर्तियों पर सवाल
उन्होंने वर्ष 2019-20 में हुई सहायक प्राध्यापक परीक्षा के चयन में पारदर्शिता को लेकर प्रश्न किए। भाजयुमो अध्यक्ष ने 2019 से अब तक सरकारी नौकरियों में की गई भर्तियों पर सवाल उठाया।भाजयुमो नेताओं ने कहा कि विरोध के होने के बाद भी राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि सीजीपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए, भाजयुमो ने पहले सीजीपीएससी के कार्यालय का घेराव किया था और राज्य के हर जिले में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे
मुख्यमंत्री आवास के घेराव में लगभग 10,000 लोग
रवि भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के घेराव में लगभग 10,000 लोग भाग लेंगे।भाजयुमो ने कांग्रेस की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में 6 जून को रायपुर में ‘भ्रष्टाचार बारात’ का आयोजन किया।


Download Android App
Download iOS App



