पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र नाथ रॉय सोमवार सुबह अपने घर के पास मृत पाए गए।दिनाजपुर में आरक्षित सीट हेमताबाद के विधायक का शव उनके घर के पास बॉन्डोल में लटका मिला। वहीं बीजेपी ने इस मामलें में सीबीआई जांच की मांग की है।
बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा, हम विधायक देबेंद्र की हत्या मामलें में सीबीआई जांच की मांग करते हैं। तृणमूल कांग्रेस इस हत्या के पीछे है और उसने इसे आत्महत्या जैसा बना दिया है। उन्होंने कहा, मैं पश्चिम बंगाल की सीएम से अनुरोध करता हूं कि हत्या के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीबीआई जांच का आदेश दें।

स्थानीय लोगों ने भी इस घटना को आत्महत्या न बताते हुए हत्या करार दिया है। लोगों का मानना है कि बीजेपी विधायक की पहले हत्या कर दी गई और बाद में शव को दुकान से लटका दिया गया। गौरतलब है कि देवेंद्र नाथ रॉय 2016 में सीपीआईएम के टिकट पर उत्तर दिनाजपुर जिले के हेमटाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे, लेकिन बाद में वे 2019 में बीजेपी में शामिल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



