जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार की सुबह एक बार फिर से बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया है। इस दौरान भारतीय सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के श्रीगुफ्वारा इलाके में तड़के घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि वहां छुपे आतंकवादियों ने सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी। इसका बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



