हिमाचल में बिल्डिंग ढही, मलबे में दबने से 2 जवानों समेत 3 की मौत, 30 के दबने की आशंका

Summary :

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नाहन एक्सप्रेस वे पर कुम्हारहट्टी गांव के निकट आज एक चार मंजिला इमारत ढहने से, इमारत में स्थित रेस्तरां में 2 जवान और एक महिला की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नाहन एक्सप्रेस वे पर कुम्हारहट्टी गांव के निकट आज एक चार मंजिला इमारत ढहने से, इमारत में स्थित रेस्तरां में 2 जवान और एक महिला की मौत हो गई।
जबकि दो दर्जन सैनिकों के साथ तीस लोगों के दबने की आशंका है, जबकि 22 लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है। घायलों को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
पुलिस, दमकल विभाग व प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार घटना के समय रेस्तरां में दो दर्जन सैनिकों समेत करीब 30 ग्राहक थे। इसके अलावा कर्मचारी और मकान मालिक के परिवार के सदस्य भी थे। 
चार मंजिला भवन अचानक भरभराकर गिर गया जिससे यह सभी लोग मलबे में दब गये। इमारत ढहने की संभावित वजह बारिश है। 
बचाव कार्य जारी है हालांकि मूसलाधार बारिश जारी होने की वजह से इसमें बाधा आ रही है। फायर ब्रिगेड, पुलिस, सोलन के उपायुक्त के सी चमन समेत प्रशासनिक अमला व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। 
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम पिंजौर से सोलन के लिए रवाना हो चुकी है।

Shera Rajput