हिमाचल प्रदेश और गुजरात के चुनावी माहौल के बीच देश के कई राज्यों में उपचुनाव की बयार जारी है। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहनी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर (एसटी आरक्षित) और यूपी की रामपुर व मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा।
चुनाव आयोग ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपचुनावों के तारीखों की घोषणा की। इन राज्यों में 5 दिसंबर को मतदान होगी। इसके साथ ही 8 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग ने बताया कि ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट और मैनपुरी की लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है।
यहां पढ़े चुनाव का नोटिफिकेशन
पांच राज्यों में उपचुनाव को लेकर 10 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवारों के नोमिनेशन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 18 नवंबर को की जाएगी जबकि कैंडिडेट अपना नामाकंन 21 नवंबर तक वापस ले सकेंगे। इसके साथ ही नतीजे 8 दिसंबर को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणामों के साथ जारी होंगे।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल और गुजरात में विधानसभा के लिए चुनाव होने है। गुजरात में दो चरणों (1-5 दिसंबर) में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 89 सीटों पर तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। वहीं हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग होगी।


Download Android App
Download iOS App



