गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में एक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला से सदन में अनुशासन बनाये रखने की अपील की और कहा कि ‘आप पाकिस्तान में नहीं हैं।’
भाजपा सरकार द्वारा लाये गये इस प्रस्ताव में ‘ऐतिहासिक’ संशोधन लाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रशंसा की गई। चर्चा के दौरान अहमदाबाद की जमालपुर-खडिया सीट से पहली बार के विधायक कांग्रेस के खेडावाला ने सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ पोस्टर दिखाया जिसपर उन्होंने अपने खून से सीएए/एनसीआर/एनपीआर का बहिष्कार करो’ लिखा था। खेडावाला ने सत्र शुरू होने से पहले इसे मीडिया को दिखाया था।
सीएए-एनआरसी-एनआरपी के विरोध में ममता ने लिखा गीत
इसपर राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि वह टीवी पर इसे देख चुके हैं और विधायक को सदन में इसे दिखाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने उनके अचानक पोस्टर दिखाने पर कहा, “आप पाकिस्तान में नहीं हैं। आप पहले ही इसे दिखा चुके हैं।” विधायक और कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने इस पर एतराज जताया और कहा कि अध्यक्ष को ऐसी बात नहीं बोलनी चाहिए। त्रिवेदी ने कहा कि यदि खेडावाला कहते हैं कि इससे वह आहत हुए हैं तो वह माफी मांगने को तैयार हैं।


Download Android App
Download iOS App



