कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा- राज्य चुनाव आयोग बंगाल निकाय इलेक्शन टालने की संभावनाएं तलाशे

Summary :

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर चार नगर निगमों में निकाय चुनाव चार से छह सप्ताह के लिए स्थगित करने की संभावनाएं तलाशने को कहा है।

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का आतंक बढ़ रहा है। ऐसे में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर चार नगर निगमों में निकाय चुनाव चार से छह सप्ताह के लिए स्थगित करने की संभावनाएं तलाशने को कहा है। 
इस संबंध में 48 घंटे के भीतर निर्णय ले  
मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति अजय कुमार मुखर्जी की पीठ ने 13 जनवरी के अपने आदेश में कहा कि राज्य चुनाव आयोग इस संबंध में 48 घंटे के भीतर निर्णय ले। 
22 जनवरी को चुनाव होंगे 
एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि एसईसी को राज्य में कोविड-19के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखना होगा। साथ ही पीठ ने कहा कि उत्तर 24 परगना जिले और चंदननगर कस्बे में संक्रमण के काफी मामले हैं। इससे पहले, एसईसी ने कहा था कि बिधाननगर, चंदननगर, सिलीगुड़ी और आसनसोल नगर निगम में 22 जनवरी को चुनाव होंगे। बिधाननगर उत्तर 24 परगना जिले में आता ह। 
अदालत ने यह भी कहा कि एसईसी को यह भी विचार करना चाहिए कि क्या इन परिस्थितियों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराना संभव है। अदालत ने कहा कि एसईसी के पास चुनाव स्थगित करने के संबंध में फैसला लेने की पर्याप्त शक्तियां हैं।

Desk Team