मुंबई : मुंबई के एक पांच सितारा होटल के एक कर्मचारी द्वारा कथित रूप से कनाडा की एक 35 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जूहु स्थित होटल के एक कर्मचारी सुमित राव (32) को पांच जनवरी को हुई कथित छेड़छाड़ की घटना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि महिला इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती है जो अकसर भारत आती रहती है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह होटल में ठहरी हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके कमरे में घुसा और सेल्फी लेने के बहाने छेड़छाड़ करने लगा।
पुलिस के मुताबिक महिला ने होटल प्रबंधन को घटना से अवगत कराया और सोमवार को सांताक्रूज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 354 और 354 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



