राजस्थान के जयपुर में भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एंव अनुसंधान केन्द्र और कैंसर केयर की ओर से गुरूवार को 18वें कैंसर दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सालय के निदेशक डा. अतुल अडानिया ने बताया कि समारोह में करीब एक हजार कैंसर विजेता (सरवाईवर्स) भाग लेंगे। समारोह में कैंसर विजेताओं का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान 88 वर्षिय कैंसर विजेता मदन लाल शर्मा की ओर से अपने अनुभव साझा किए जाएगें। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर के जीके डि्रंस फाउंडेशन की ओर से बाल कैंसर रोगियों की इच्छापूर्ति की जाएगी। समारोह में सांस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। जिसके तहत चिकित्सालय की सहयोगी संस्था कैंसर केयर की सदस्यों की ओर से नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



