कार दुर्घटना में लापता दूसरे युवक का शव टोंस में मिला

Summary :

टोंस नदी में टिमरा के पास बरामद हुआ। एसडीआरएफ की टीम ने नदी में फंसे शव को बरामद कर पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विकासनगर : हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर मीनस पुल के समीप 31 मार्च की रात को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर टोंस नदी में समा गयी थी। कार में सवार चार लोगों में दो टोंस नदी को तैरकर बाहर निकल गये थे। लेकिन एक पुलिस कर्मी सहित दो लोग लापता हो गये थे। पुलिस कर्मी का शव शनिवार रात को इच्छाड़ी बांध के इंटैक से बरामद हुआ।

जबकि दूसरे लापता युवक का शव रविवार दोपहर में टोंस नदी में टिमरा के पास बरामद हुआ। एसडीआरएफ की टीम ने नदी में फंसे शव को बरामद कर पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 31 मार्च की रात को मीनस पुल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो कर टौस नदी में समा गयी थी। जिसमें चार लोग सवार थे। जिनमें दो युवक नदी से बाहर आकर बच निकले।

जबकि मीनस बैरियर पर तैनात कालसी पुलिस का कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी और बलवीर लापता हो गये थे। तब से एसडीआरएफ व पुलिस की टीम दोनों लापता युवकों को तलाश रही थी। शनिवार को कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी का शव इच्छाड़ी बांध के इंटैक से बरामद किया गया।

जबकि लापता दूसरे युवक बलवीर 25 पुत्र सूरतसिंह निवासी बाइला का शव रविवार दोपहर में टिमरा गांव के समीप टोंस नदी के पानी में फंसा हुआ था। युवक को तलाश रही एसडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। एसओ कालसी विपिन बहुगुणा का कहना है कि शव को पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Desk Team