गुजरात के आणंद जिले के कसोर गांव में एक विजय जुलूस में भाग लेकर कोविड-19 मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में एक उप सरपंच और उनके समर्थकों सहित 100 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
लगभग 100 लोगों की मौजूदगी में निकाला गया रोड शो
सोजित्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कसोर पंचायत की उप सरपंच चुने जाने के बाद बालूबेन परमार के समर्थन में लगभग 100 लोगों की मौजूदगी में रोड शो निकाला गया। उन्होंने बताया कि जुलूस में मौजूद लोगों में से ज्यादातर ने मास्क नहीं रखा था और सामाजिक दूरी के मानदंडों का भी उल्लंघन किया गया।
परमार और अन्य पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा), 269 (लापरवाही से जीवन के लिए खतरनाक बीमारी फैलने की संभावना), महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



