वैसे तो आजकल एक्ट्रेसेस के लिंकअप के काफी चर्चे उठते रहते हैं। लेकिन ये कुछ नया नहीं है। पहले भी ऐसा होता रहा है। हालांकि इसमें से कुछ सच होता है और कुछ झूठ। अब रवीना टंडन को ही ले लीजिए। एक्ट्रेस के बारे में शुरुआत में कहा गया कि उनका अक्षय कुमार के साथ रिलेशन था, यहां तक कि ये भी कहा जाता है कि उन्होंने एक्टर से सगाई कर ली थी। हालांकि रवीना ने फिल्म प्रोड्यूसर अनिल थडानी से शादी की थी। लेकिन एक शख्स और है जिससे रवीना का नाम जोड़ा गया था और वो थे इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज राहुल द्रविड़।

बात साल 2002 की है जब रवीना के बारे में कहा गया कि उनका राहुल द्रविड़ संग रिलेशनशिप चल रहा है और ये अफवाहें इस कदर फैली थीं कि कहा जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन असल में मामला कुछ और था। खुद रवीना टंडन ने इस बात से साफ इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि वो उन्हें निजी तौर पर जानती तक नही हैं। बस बाकी दोस्तों के साथ मिली हैं।

फिल्मफेयर से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, ”भगवान के लिए… वो मेरे परिचित भी नही हैं। बेचारे, मेरे लिए उनके खिलाफ कुछ नहीं है। लेकिन ये काफी अपसेट करने वाला है। फिलहाल के लिए मैं अपने काम पर फोकस कर रही हूं।” रवीना से पूछा गया था कि क्या वो उनसे मिली हैं तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि बॉलीवुड से उनके कई दोस्त हैं, जिनके वो दोस्त हैं। इसलिए जब वो कहीं जाती थीं तो राहुल नजर आते थे और उनसे उनकी सिर्फ हाय हैलो ही होती थी। वो उनसे कभी अकेले में नहीं मिली।

रवीना से एक और सवाल पूछा गया कि जब वो उन्हें पर्सनली जानती भी नहीं थीं तो इस तरह की अफवाहें उड़ने का क्या कारण था। इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि वो तो उन्हें भी नहीं पता। शायद राहुल द्रविड़ एक योग्य बैचलर थे। रवीना ने कहा कि सिर्फ राहुल के साथ ही नहीं बल्कि उनका नाम उस वक्त म्यूजिक डायरेक्टर संदीप चौटा के साथ भी जुड़ा था जबकि वो उन्हें भी नहीं जानती थीं।


Download Android App
Download iOS App



