किसी एक खास समुदाय के विरूद्ध कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणियां करने एवं उसकी धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने को लेकर यहां भाजपा विधायक टी राजा के विरूद्ध मंगलवार को एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज की गयी शिकायत में कहा कि उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा और उसने भाजपा विधायक पर उस वीडियो में एक धर्मस्थल के विरूद्ध अपमानजनक एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां करने तथा उसके समुदाय की धार्मिक मान्यता का अपमान भी करने का आरोप लगाया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस शिकायत के आधार पर राजा सिंह के विरूद्ध भादंसं की धारा 295 (ए) (किसी वर्ग के धर्म या उसकी धार्मिक मान्यता का अपमान करना और धार्मिक भावना को चोट पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण हरकत करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हैदराबाद के गोशामहल के विधायक राजा सिंह को हिंदुत्व के प्रति उनके मजबूत विचारों के लिए जाना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



