मध्यप्रदेश के जबलपुर के ओमती थाने में आज तांडव वेब सीरीज के डायरेक्टर तथा लेखक सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार धीरज ज्ञानचंदानी ने गत दिवस लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि तांडव वेब सीरीज में दिखाए गए दृश्य तथा उपयोग की गई भाषा धार्मिक भावना को आघात करने वाली है। शिकायत पर कार्रवाई के लिए लोक अभियोजक अधिकारी से अभिमत माना गया था। लोक अभियोजक अधिकारी के अनुमति के बाद पुलिस ने शिकायत पर तांडव वेब सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास तथा लेखक गौरव सोलंकी सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



