ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे में ऐसी टी-शर्ट बेचने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसमें राष्ट्रीय ध्वज बना हुआ है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों की पहचान डोंबीवली के जलिंदर कार्लिकार और अमर अदरगी के रूप में की गई है।
हिन्दू जनजागृति समिति संगठन की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डोंबीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक वी एम पवार ने रविवार को बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के छापे वाली टीशर्ट को जब्त कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार तिरंगे का इस्तेमाल किसी पोशाक अथवा वर्दी के हिस्से के रूप में नहीं किया जा सकता और न ही कुशन, रुमाल अथवा किसी ड्रेस मेटेरियल पर इसे कढ़ाई करके उकेरा जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



