छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए ‘सड़क दुर्घटना नकदी रहित उपचार स्कीम-2025’ शुरू की गई है, जिससे प्रभावित व्यक्ति को आयुष्मान योजना के तहत डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने योजना की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से केंद्र सरकार की ‘सड़क दुर्घटना नकदी रहित उपचार स्कीम-2025’ शुरू हो रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस संबंध में प्रेस वार्ता की और योजना के बारे में जानकारी दी। श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, “भारत सरकार के माध्यम से एक महत्वपूर्ण योजना छत्तीसगढ़ में लागू होने जा रही है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं।
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “हम आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये का निशुल्क इलाज करते हैं। लेकिन, सड़क दुर्घटना में पीड़ित लोगों का इलाज नहीं हो पाता और इस वजह से जान चली जाती है। ऐसे में भारत सरकार की अहम योजना को हम लागू कर रहे हैं। इसके तहत सड़क दुर्घटना से प्रभावित व्यक्ति का आयुष्मान योजना से संबंध अस्पताल में डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज किया जाएगा। योजना के मुताबिक 7 दिन तक इलाज किया जा सकेगा।”
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “यदि एक परिवार के 2 लोग दुर्घटना में घायल होते हैं तो दोनों को 3 लाख रुपये, अगर 4 हैं तो 6 लाख रुपये तक का इलाज किया जाएगा। हर व्यक्ति पर योजना के मुताबिक डेढ़ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मंत्री ने आगे कहा, “अगर किसी आयुष्मान अस्पताल में हड्डी का डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उसे पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा और फिर पीड़ित को तत्काल वहां भेजा जाएगा जहां विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे। इस तरह से छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना से पीड़ित होने वाले लोगों के लिए यह एक शानदार योजना है। ट्रॉमा और पाली ट्रॉमा अस्पतालों को भी इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा। सभी मेडिकल ऑफिसर्स को इसकी जानकारी दे दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर मंत्री ने कहा, “हमारे पास दवा और मैनपावर की पर्याप्त तैयारी है।”
‘अब पाकिस्तान के दिन गिने जा चुके हैं…’, अयोध्या में PAK पर जमकर बरसे CM योगी


Download Android App
Download iOS App




