केंद्रीय विद्यालय के एक प्रधानाचार्य को यहां अनुसूचित जाति के एक छात्र के प्रवेश के लिए घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रधानाचार्य पर शिक्षा के अधिकार ( RTI) श्रेणी के तहत छात्र को प्रवेश देने के बदले घूस लेने का आरोप है। जांच एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने ई. आनंदन को शिकायतकर्ता से 1 लाख रूपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
इसमें कहा गया कि केंद्रीय विद्यालय अशोक नगर के प्रधानाचार्य आनंदन के खिलाफ शिकायत पर एसीबी ने मामला दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए आरटीई कोटा के तहत कक्षा में शिकायतकर्ता के बेटे के प्रवेश के लिए आनंदन को शिकायतकर्ता से 1 लाख रूपये मांगने और लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App



