केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ रुपये के शारदा चिट फंड घोटाला मामले में चित्रकार शुवाप्रसन्ना भट्टाचार्जी से शुक्रवार को चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। दूसरी तरफ, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तामलुक से पूर्व सांसद एवं वर्तमान में कांग्रेस के नेता लक्ष्मण सेठ से रोज वैली कांड में उनकी कथित सहभागिता को लेकर आज छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।
सूत्रों ने बताया कि शुवाप्रसन्ना भट्टाचार्जी द्वारा भारी कीमत पर अपने शेयरों को देवकृपा व्यापार से उस समय शारदा के बॉस रहे सुदिप्तो सेन को बेचने के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए सीबीआई ने भट्टाचार्जी से चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। चित्रकार भट्टाचार्जी उस समय कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल थे और अपने शेयरों को बेचने के बाद इससे इस्तीफा दे दिया था।


Download Android App
Download iOS App



