सीबीआई की विशेष अपराध शाखा ने पूर्व कोलकाता पुलिस आयुक्त और अब एडीजी (सीआईडी) राजीव कुमार से रोज़ वैली मामले में शुक्रवार को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि कुमार से करोड़ों रुपये के रोज़ वैली घोटाले के संबंध में उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए एजेंसी के अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।
सीबीआई ने पहले कुमार से सारदा पोंजी घोटाले के संबंध में पूछताछ की थी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने सारदा पोंजी घोटाले में कुमार के खिलाफ सीबीआई द्वारा कोई बलपूर्वक कार्रवाई करने से कुमार को संरक्षण प्रदान किया था। उन्होंने रोज़ वैली मामले में उनके खिलाफ कोई बलपूर्वक कार्रवाई किए जाने से इसी तरह का संरक्षण मांगते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट में एक अपील दायर की है। रोज़ वैली मामले में याचिका पर अभी सुनवाई नहीं हुई है।

गौरतलब है की सारदा घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मंत्री तथा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी को भी शुक्रवार को तलब किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चटर्जी को शहर में स्थित सीबीआई के कार्यालय में आज दोपहर को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



