सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच गई है। 16 सदस्यों की टीम इस मामले में आज से अपनी जांच शुरू कर रही है। सीबीआई की टीम शुक्रवार को सुशांत के बांद्रा स्थित आवास पर जाकर सबूत जुटा सकती है।
सीबीआई टीम के मुंबई पहुंचते ही सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति कहा कि ‘पूरी दुनिया ने सीबीआई जांच के लिए लगातार संघर्ष किया है और अब यह सीबीआई की जिम्मेदारी है कि हम उन पर अपना भरोसा बनाए रखें। हमें पूरा विश्वास है कि सीबीआई निश्चित रूप से सच्चाई को सामने लाएगी और न्याय दिया जाएगा।’
वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और डायरेक्टर महेश भट्ट की चैट वायरल हुई है। जिसके मुताबिक 8 जून को सुशांत का घर छोड़ने के बाद रिया ने डायरेक्टर महेश भट्ट से बातचीत की थी। रिया ने अपने मैसेज में कबूला कि उन्होंने खुद ही सुशांत संग रिश्ता तोड़ा था।
चैट के मुताबिक महेश भट्ट् को सुशांत-रिया का रिश्ता टूटने के बारे में पता था। रिया ने महेश भट्ट को मैसेज कर लिखा था- “आयशा आगे बढ़ गई है सर, भारी दिल और एक शांति के साथ। आपके साथ आखिरी बातचीत ने मेरी आंखे खोल दी थीं। आप मेरे एंजेल हैं। आप तब भी थे और आज भी हैं। “
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुशांत की मौत की सीबीआई जांच का आदेश मिलते ही लोगों में अभिनेता के लिए न्याय की उम्मीद नजर आने लगी है। कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की स्थानांतरण याचिका निरस्त करते हुए कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई ही करेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने मुंबई पुलिस को निर्देश दिया कि वह इस मामले में अब तक इकट्ठा किए गए सभी साक्ष्य सीबीआई को सौंप दे।


Download Android App
Download iOS App



