नयी दिल्ली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से राज्य के 17 प्रान्तीय मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और हरिद्वार रिंग रोड़ और गंगा नदी पर जगजीतपुर (कनखल) के निकट चार लेन सेतु की स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया है।
सीएम ने शनिवार को यहां श्री गडकरी से मुलाकात के दौरान कहा कि वर्ष 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुम्भ मेले में सम्भावित यातायात दबाव से निपटने के लिए शहर में रिंग रोड़ का निर्माण कराया जाना जरूरी है। इसकी अनुमानित लम्बाई 47 किमी और लागत 1566 करोड़ रूपए अनुमानित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त हरिद्वार में यातायात के दबाव को कम करने के लिए गंगा नदी पर जगजीतपुर (कनखल) के निकट 2.5 किमी स्पान के चार लेन सेतु का निर्माण भी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि मुजफ्फर नगर-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग को फोर लेन में बदलने का कार्य एनएचएआई की ओर से किया जा रहा है। आगामी महाकुम्भ 2021 के आरम्भ होने से पहले इस प्रखण्ड में फोर लेनिंग का कार्य पूर्ण किया जाना अति आवश्यक है। केन्द्रीय सड़क निधि के तहत वर्ष 2018-19 में स्वीकृत कार्यों के अतिरिक्त राज्य की भौगोलिक आवश्यकताओं को देखते हुए 19 अन्य योजनाओं की स्वीकृति जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App



