निशंक ने किये बदरीनाथ के दर्शन

Summary :

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

गोपेश्वर : केंद्रीय मानव  संसाधन मंत्री डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके पहले मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल,  मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। मंदिर  समिति के अध्यक्ष ने भी शॉल ओढ़ा कर निशंक का स्वागत किया। 
साथ ही भगवान बदरी विशाल को चढ़ने वाली तुलसी की माला भी प्रसाद के रूप में भेंट की। इस दौरान डाॅ. निशंक ने संस्कृत शिक्षा  उन्नयन की बात कही। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं पर भी संतुष्टि जताते हुए  इसकी सराहना की। इससे पूर्व मानव संसाधन मंत्री ने केदारनाथ धाम की यात्रा  भी की जहां से वे बदरीनाथ पहुंचे। 
बदरीनाथ धाम में भगवान के दर्शन के बाद  वे वापस दिल्ली को लौट गये है। इस मौके पर मंदिर समिति के सदस्य  चन्द्रकला ध्यानी, धीरज पंचभैया मोनू, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल,  डिमरी पंचायत अध्यक्ष राकेश डिमरी, मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ आदि मौजूद  थे। 

Desk Team